Hinduism a Religion: क्या हिंदू होना धर्म है? जानें परमात्मा क्या कहते हैं इस बारे में

Hinduism a Religion: क्या हिंदू होना धर्म है? जानें परमात्मा क्या कहते हैं इस बारे में
Hinduism a Religion: क्या हिंदू होना धर्म है? जानें परमात्मा क्या कहते हैं इस बारे में

एक ने पंक्ति भेजी और कहा कि परमात्मा व्याख्या करोइस पंक्ति कीये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है. शायद ये प्रदीप का भजन हैशायद ना होलेकिन ये जिन्होंने भी गीत या भजन लिखे. कोई बौद्ध वहां नहीं रहे होंगे. लेकिन तुमने ये सोचकर सुन लिये कि वो तो गायक है. उसका तो बिजनेस है. तुमने ये सोचकर सुन लिये कि वो तो गायक है. उसको कहां से बोधजैसे कुछ वर्ष पहले फिल्म आयी पीकेया ओएमजीइनमें सही ज्ञान था. लेकिन तुमने सोचा ये तो फिल्म बनाने वाले हैं. ये सब तो एंटी हिंदू धारणाओं (Hinduism a Religion)के तहत या सोची समझी साजिश के तहत कार्य करते हैं. तो तुम ज्ञान से चूक गये.

उपरोक्त फिल्मों में सही ज्ञान था

उपरोक्त फिल्मों में सही ज्ञान था. तुम चाहते क्या होज्ञानवान होनाबोधवान होनाप्रज्ञावान होना. या हिंदू होनामुस्लिम होनासिख होना….ईसाई होनाधर्मिकता में और हिंदूमुस्लिम होने में जमीनआसमान का अंतर है. धार्मिकता पालोगे तो सुखी हो जाओगे. संतुष्ट हो जाओगे. आनंदित हो जाओगे. मोक्षमुक्ति को पा लोगे. हांमोक्षमुक्तिमुर्खता की बातें मत सोचना कि यहां से मरोगे तब मुक्त हो जाओगे या मोक्ष की प्राप्ति होगी. नहींइसी संसार में हैं मोक्ष का द्वार या मुक्ति का द्वारनिर्वाण अवस्थातुम्हें क्या लगता है. बुद्ध या महावीरमुक्त हुए मरने के बादउन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई. नहींमैं कहता हूं कहीं नहीं गये. वो जीते जी मुक्त थे.

मृत्यु के क्षण कबीर की चाह (Hinduism a Religion)

नानक क्या इस दुनिया से जाने के बाद स्वर्ग गये. नहींवो यहीं स्वर्ग में थे. जरा उनकी चेहरे की हंसी देखो. चेहरे की आभा देखो. वो आनंद झरझर झरकता है. कबीर ने अपने आचरण से तुम्हें उपदेश दिया. मृत्यु के क्षण में कबीर बोलते हैं मुझे मकर ले चलोजहां के बारे में प्रसिद्ध है कि यहां मरने वाला व्यक्ति अगले जन्म में गधा बनता है. तुम समझ ही नहीं पाये. कबीर का उपदेश था कि मैं यहीं स्वर्ग में था. वो किसी स्वर्ग की आकांक्षा नहीं है. मोक्ष का द्वार यहीं है. लेकिन वो तब मिलेगा जब इस संसार से ऊपर उठोगे. इस संसार को पार करोगे. पार करने का मतलब यह नहीं कि हवाई जहाज से यहां से निकलें और दूसरे ग्रह पर चले गये. जो तुम्हारी सारी किताबें बोलतीं हैं. तुम्हारे सारे धर्म गुरु (Hinduism a Religion) बोलते हैं कि यहां से मरोगे तो विमान तुम्हें लेने के लिए आएगा. विमान किसे लेकर जाएगा जो विमान में बैठने लायक था उसे तो तुम यहीं जला रहे हो फिर वो किसे लेकर जाएगा. और जो अध्यात्मिक देह है. जिसको कबीर बोल गये हैंउड जाएगा हंस अकेलावह हंस कोई पक्षी नहीं है तुम्हारे भीतरवो हंस तुम्हारे शुद्ध आत्मा का नाम है. वो जिसपर आजतक दाग लगा नहींजिसपर दाग लग ही नहीं सकता.

स्वंय को देखोगे जिस दिन असली हीरा समझ में आएगा

वो पुन: उसी विराट में विलीन हो जाएगा. उड़ जाएगा. जहां से वह आया, वो वहीं चला जाएगा. कोई दाग नहीं..कोई धब्बा नहीं. कोई पाप नहीं. कोई पुण्य नहीं. कोई स्वर्ग नहीं. कोई नर्क नहीं. लेकिन ये बोध समझोगे कैसेये तभी समझ आएगा जब तुम इस दुनिया के गोरखधंधों से बाहर निकलोगे. इस दुनिया की चाह छोड़ोगे. और खाली धन की चाह नहीं. खाली पद की चाह नहींखाली हीरे मोतीइनकी चाह नहीं. बल्कि तुम्हारे हिंदू होने की चाह. तुम्हारे मुस्लिम होने की चाह. तुम्हारे सिख, बौद्ध, जैन होने की चाह. स्वर्ग की चाह. वैकुंठ की चाह. जन्नत की चाह. निर्वाण पद की चाह. इन सब चाह को छोड़ोगे. लेकिन अब चाह छोड़ने भी मत लग जाना. तुम्हारे हाथ में ढ़ेर सारे कंकड़पत्थर हैं. मैं कहता हूं कि व्यर्थ हैं. तुम संभाले हुए होनहीं व्यर्थ नहीं है. जिस दिन स्वंय को देखोगे जिस दिन असली हीरा समझ में आएगा. जिस दिन असली हीरा तुम्हारे हाथ में आएगा. फिर ये कंकड़ पत्थर तो तुम वैसे ही फेंक दोगे.

स्वंय के अंदर छिपे हीरे को पहचानों

इन्हें छोड़ने का मतलब मैं इनके त्याग की बात नहीं कर रहा हूं. मैं बोध की बात कर रहा हूं. स्वंय के अंदर छिपे हीरे को पहचानोंजैसे ही उस हीरे को पहचानोगेये कंकड़ पत्थर अपने आप हाथ से छिटक जाएंगे. तुम कर क्या रहे हो. तुम्हारे धर्मगुरू तुम्हें सिखा क्या रहे हैं. वो कह रहे हैं कि धन छोड़ोपद छोड़ोप्रतिष्ठा छोड़ो….कहने को तो भाषा में यही बोला जाएगाधन, पद, प्रतिष्ठा, मान छोड़ोलेकिन छूटता नहीं है. छूटता तब है जब असली हीरा हाथ में जाएजब तुम स्वंय को पहचान जाओ. वो जो हिंदू का शब्द है नाअहं ब्रह्मास्मिपूरापूरा ठीक है. वो जो शब्द है ना..दासो हमपूरापूरा मूर्खतापूर्ण है. दासो हमतुम दास होतो कोई मालिक (Hinduism a Religion)नहीं होगा क्या ? जब तुम दास हो तो मालिक तो होगा नावो जो मालिक है वो दूर कहीं बैठा होगा. तुम्हारे साथ या सामने तो है नहींयानी तुमने द्वेद भाव रख लिया. दो के भाव रख लिया. और जहां दो हुआ वहां विक्षिप्तता हुई. दो में हमेशा ही विक्षिप्तता होगी. दो में हमेशा ही द्वंद होगा. क्योंकि एक दूसरे को पाने की चाह रखेगा.

तन मन सब तेरा..तेरा तुझको अर्पण (Hinduism a Religion)…

यानी एक भाव ज्यादा उत्तम होगा. दो होगी तो दो के कारण ही तो तुम्हारी प्रार्थनाएं जन्मींतन मन सब तेरा..तेरा तुझको अर्पणऔर फिर मांग लिया मुझे धन देसंपत्ति देदो का भाव हुआभीतर के तत्व को जानना है. भीतर के तत्व को जानते ही राग, द्वेष, मोह ये अपने आप छूट जाएगी. इनको भरने से नहीं छूटेंगे कि तुम भर लो. एक मकान हैदस हो जाएगा. तो शक्ति छूट जाएगी. नहींएक व्यक्ति के पास दुनियाभर की रोटियां इकठ्ठी कर लो. खाना, पीना, दाल, सब्जीतो तुम्हें क्या लगता है उसकी भूख की जो तृष्णा है वो समाप्त हो जाएगी. नहीं कभी भी नहींवास्तव में इस संसार में तो छोड़ने लायक कुछ है भी नहींकेवल समझने लायक है. मकानमकान हैतुम्हें उसकी आवश्यकता है. कहां अपने बीबी और बच्चों को रखोगे. बस समझ गये तो मकान की कोई आवश्यकता नहीं है. गाड़ीगाड़ी है. कहीं जाना है तो उसमें बैठना पड़ेगा. बैठना है तो खरीदनी पड़ेगी. खरीदनी है तो धन कमाना पड़ेगा. बस समझ गये तो कोई अशक्ति नहीं. लेकिन ये सब समझेगा कौन? तो इस संसार को भोगकर पार निकल जाएगा. इस संसार में हर वस्तु को लेकर भी अशक्ति नहीं पालेगा. और जो बेचारा ब्रेडबटर में लगा हुआ है. उसे क्या समझ आएगी मेरी बातें. वो तो किसी ना किसी मंदिर, मस्जिद, गिरजे या गुरुद्वारे में हाथ फैलाये खड़ा होगा. भिखारी की तरहयहां से ये मिल जाएयहां से ये मिल जाए. लेकिन यदि ऐसे मिलता तो हिंदुस्तान कब का अमीर हो गया होता. तुम सभी तो लगे रहते हो मंदिरों मेंमस्जिदों में, गिरजे गुरुद्वारे मेंकरने क्या जाते हो. कोई प्रेम तो तुम्हे है नहीं परमात्मा से. मजनू को तो चारो दिशाओं में लैलालैला दिखती थी. जिसको प्रेम होता है उसको तो ईश्वर कहीं भी दिख जाता है. और जिसे भीख मांगनी हो उसे आंखों से देखना पड़ता है. जैसे तुम देखते होअपनेअपने धर्म स्थलों पर जाकर.

जिधर देखो तू ही तू

जिसे उस अस्तित्व से, उस प्रकृति से, उस विराट से प्रेम हो गया. वो कहता है जिधर देखो तू ही तू है. और कुछ है ही नहीं. मेरा काम केवल तुम्हारी आंखें खुलवा कर जगाना मात्र है. मैं तुम्हें शास्त्रों की कोई कहानियां नहीं सुना रहा हूं. वो सुनसुनकर तो तुम जाग गये होते. तुम्हारा जागरण हो गया होताहो सकता होता तो हो गया होतालेकिन ये आज तक तो हुआ नहीं. आज तक तो तुम हिंदू और मुस्लिम बने रह गये. या फिर सिख और ईसाई बने रह गये. बौद्धजैन बने रह गये. लेकिन बुद्धत्व को तो उपलब्ध नहीं हुए. प्राज्ञा को तो उपलब्ध नहीं हुए. वो नृत्य तो नहीं घटा तुम्हारे भीतरजागरण तो नहीं उपजा

आज इतना हीशेष किसी और दिनचारों ओर फैले परमात्मा को मेरा नमनतुम सभी जागोजागते रहो