What is Dharm :क्या हिन्दू मुस्लिम होना ही धर्म है ? जानें परमात्मा ने क्या कहा…

parmatma

एक ने प्रश्न किया कि परमात्मा तुम कहते हो कि तुम्हारा ये तथाकथित (What is Dharm)धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध ना हो तो समाज सुंदर हो जाएगा. कैसे मानेंहम क्यों ना मानें कि समाज उपद्रवी हो जाएगा. कैसे मानें….इसके लिए तो तुम्हें प्रयोग करना होगा. एक दस वर्ष का बच्चाउसे तुम नदी में उतारो. वो तैरना नहीं जानता तो कुछ दिन ऐसा करने से वो तैरना सीख जाएगा. यदि तुम इस उदाहरण को नहीं मानते तो तुम रोज अपने बच्चे को स्कूल भेजते होतुम कैसे मान लेते हो कि वह पढ़लिख जाएगा. प्रयोग करने से ही सब होता है.

पहला दृष्टांत (What is Dharm)

अब मैं तुम्हें एक नया दृष्टांत दिखाता हूं. इसे तुम अनुभव करो. सोचो हमने चारों ओर एक पार्क में साउंड सिस्टम लगाये हैं. इसमें वो गाने बज रहे हैं जो बच्चों को अच्छे लगते हैं. वहां आइस्क्रीम, चॉकलेट के काउंटर हैं. बर्गर और टिक्की के भी हैं जो बच्चों को पसंद हैं. वहां हजारों बच्चे हैं. ज्यादा से ज्यादा पांच वर्ष के बच्चे इसमें शामिल हैं. न्यूनतम आयु बच्चों की 3 वर्ष है. चारों ओर से गाने बज रहे हैं. सभी बच्चे वहां हुड़दंग मचा रहे हैं और खाते हुए गाने का आनंद ले रहे हैं.

दूसरा दृष्टांत

अब मैं तुम्हें दूसरे चित्रण में लेकर चलता हूं. अब तुम इनमें से ढाई सौ बच्चों को हिंदू की ड्रेस पहना दो. जैसे धोतीकुर्ता, जनेऊ, भगवा इत्यादिअब ढाई सौ बच्चों को मुसलमान की ड्रेस पहना दो. अब ढाई सौ बच्चों को सिख बना दोअब ढाई सौ बच्चों को ईसाई….अब साउंड सिस्टम में कहीं मंत्र चला दो तो कहीं कुरान की आयतेकहीं शबदतो कहीं बाईबल की लाइनेंअब जो वहां बच्चों के खाने की चीजें थीं. उनकी जगह प्रसाद रख दोअपनी अपनी धर्मों की.

दोनों चित्रण की तुलना (What is Dharm)

अब दो चित्रण तुम्हारे पास हैं. अब खुद देखो कौन सा चित्रण तुम्हें अच्छा लगेगा. वो बच्चे जो हजारों में थे या वो बच्चे जो तुमने बनायेअपनी मूर्खता के कारणकिसी को हिंदू तो किसी को मुसलमानकिसी को सिख तो किसी को ईसाईकिसी को बोद्ध तो किसी को जैनस्वंय निर्णय करो कि कब बच्चे खुश होंगे…. पहली वाली स्थिती में या दूसरी वाली स्थिति मेंमैं फिर दोहराता हूं कि यदि इस दुनिया में धर्म नहीं होतेहिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध नहीं होतेगीता ,कुरान ,बाईबल ,ग्रंथ नहीं होते तो दुनिया वाकई में बहुत खूबसूरत होती. लोग एक दूसरे से प्रेम करतेबिना किसी द्वेष केतुम्हें क्या लगता है कि तब कोई धर्म नहीं होता दुनिया मेंकिसी का बुद्धत्व नहीं जागताकोई ज्ञानवान नहीं होता.

किताबें नहीं थीं. फिर भी तो धर्म का फूल खिला

तुम्हारे जिनजिन ऋषी मुनियों ने धर्म की किताबें लिखी. उनके अंदर जो धर्म का प्रद्भाव हुआ वो कहां से हुआ. यानी उससे पहले जो धर्म की किताबें नहीं थीं. किताबें नहीं थीं. फिर भी तो धर्म का फूल खिलायही तो मैं तुम्हें सिखा रहा हूं कि यदि तुम भीतर से कड़वाहट निकाल दो..द्वेष को निकाल दो…. तो करुण, प्रेम, दया भीतर से फूटेगाधर्म भीतर से फूटेगा. तुम खूशबू बिखेरोगेअभी तो किसी ने यहां चंदन लगा लिया. किसी ने इत्र लगा लिया टोपी जाली पहनकरअभी तो कहां खुशबू…. अभी तो तुम्हें भी पता है कि तुम्हारे विचारों से दुर्गंध आती है. तभी तो तुम इत्र लगाकर, कोई चंदन, तो कोई तिलक लगाकर अपने आप को महकाने की कोशिश कर रहे हो. ये दुनिया वकई में सुंदर हो जाएगी

आज केवल इतना हीशेष किसी और दिनअंत में चारों तरफ बिखरे फैले परमात्मा को मेरा नमनतुम सभी जागोजागते रहो